हरदोई, अगस्त 1 -- Hardoi News: मल्लावां, संवाददाता। नगर के सुभाष पार्क में शनिवार को गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता अशोक कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन और समृद्ध संस्कृतियों में से एक है। गुरु-शिष्य परंपरा हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान है, जिसमें शिष्य गुरु से ज्ञान प्राप्त कर समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए स्वयं को समर्पित करता है। इस अवसर पर विनय द्विवेदी, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, दुलारे लाल, सुबोध लाला, श्यामू, योगेश सोनी, आदर्श, गौरव सोनी, मनोज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- भारतीय संस्कृति में गुरुओं का सम्मान सर्वोपरि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...