हरदोई, नवम्बर 28 -- Hardoi News: हरदोई। गुड़गांव में युवक की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर बेहटा गोकुल पुलिस ने नौ माह बाद उसकी पत्नी, सास-ससुर समेत छह ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। बरखेरा निवासी कुलदीप की मां रामसी की शिकायत पर कार्रवाई हुई है। आरोप है ससुराल वाले कुलदीप को जबरन गुड़गांव ले गए थे। वहां प्रताड़ना से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली थी। रामसी के मुताबिक, उनके बेटे कुलदीप की शादी सुरसा थाना क्षेत्र के बल्लीपुर निवासी किरन से हुई थी। किरन के कई रिश्तेदार गुड़गांव में काम करते थे। पत्नी और ससुराल वाले कुलदीप पर भी गुड़गांव जाकर काम करने का दबाव बनाते थे। इसके लिए मना करने पर अक्सर विवाद और मारपीट होती थी। आरोप है कि 26 जनवरी 2026 की सुबह करीब 10 बजे किरन, संदीप, प्रदीप, लक्ष्मी, सुरेंद्र और रेखा उनके घर पहुंचे। सभी ने...