हरदोई, अगस्त 12 -- Hardoi News: संडीला, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला निराला नगर निवासी तहसील कर्मचारी और उसके बेटे ने घर में बीती रात दो अलमारियों को तोड़कर लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी होने की झूठी कहानी रची। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो उनका सच सामने आ गया। अब मामले में दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। निराला नगर निवासी तहसील में चतुर्थ श्रेणी कर्मी नीलम के बेटे अमित ने बुधवार को पुलिस को सूचना दी कि बीती रात करीब आठ बजे उनका बेटा गेट खोलकर दुकान से सामान लेने गया था। इसी दौरान चोर मौका पाकर घर में घुसकर गेट के पास बने स्टोर रूम में छिपकर बैठ गया। रात करीब 11:30 बजे अमित, उनकी पत्नी श्रद्धा, मां नीलम और दो बच्चे बगल के कमरे में सो गए। इसके बाद चोर कमरे में घुसा और दोनों अलमारियों को तोड़ दिया। चोर अलमारियों में र...