Hardoi News: गाली देने से मना किया तो लाठी-डंडों से पीटा
हरदोई, अगस्त 20 -- Hardoi News: हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के बैजूपुरवा गांव निवासी श्रवण ने रमेश उर्फ बुद्धा और गुड्डू पर मारपीट का आरोप लगाया है। श्रवण के मुताबिक, 16 अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे वह घर से शौच के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में रमेश उर्फ बुद्धा पुत्र सोबरनलाल और गुड्डू निवासी बलोखर ने उसे गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर आरोपित जान-माल की धमकी देते हुए भाग गए। श्रवण ने कोतवाली देहात पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: गाली देने से मना किया तो लाठी-डंडों से पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.