हरदोई, जुलाई 14 -- Hardoi News: सुरसा। ओदरा पचलाई गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी शांतिराम की तहरीर के अनुसार 12 जुलाई की रात करीब आठ बजे शिशुपाल शराब के नशे में उनके दरवाजे पर गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर शिशुपाल, विजय, सर्वेश और रामकिसुन ने लाठी-डंडों, लात-घूंसों व ईंट से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...