हरदोई, सितम्बर 4 -- Hardoi News: शाहाबाद। मोहल्ला बरुआ बाजार निवासी लल्लू राठौर मोहल्ले में ही कुएं के पास अपनी चाट की ठेली लगाते हैं। अपराहन करीब 3:40 बजे मोहल्ले का ही असलम नशे में वहां पर आया तथा चाट विक्रेता को अपशब्द कहने लगा। जब विक्रेता ने विरोध किया तब असलम पड़ोस में ही स्थित मतलूब की ठेकी से एक लकड़ी की पटली उठा लाया। चाट विक्रेता पर हमला करने लगा। इससे विक्रेता का बांया हाथ टूट गया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने कहा कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...