Hardoi News: गाय के नुकसान को लेकर विवाद, घर पर पहुंचकर युवक को पीटा
हरदोई, जुलाई 23 -- Hardoi News: अतरौली। थाना क्षेत्र के भुलभुला गांव निवासी अरविंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन जुलाई की सुबह करीब नौ बजे वह घर पर था। इसी दौरान गांव निवासी मनीष और मुन्ना उर्फ बलिराम की गाय से नुकसान होने की बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों गाली-गलौज करते हुए उसके दरवाजे पर पहुंच गए और लात-घूंसों, डंडे व सरिया से मारपीट करने लगे। पत्नी गुड़िया के बचाने के लिए पहुंचने पर आरोपियों ने हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.