Hardoi News: गायब रहे सवायजपुर के राजस्वकर्मी, 16 शिकायतें आईं
हरदोई, अक्टूबर 10 -- Hardoi News: सांडी। शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में सवायजपुर के राजस्व कर्मियों के अनुपस्थित रहने से फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, वेतन और भत्तों में वृद्धि की मांग को लेकर बिलग्राम तहसील के लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। राजस्वकर्मियों की अनुपस्थिति को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने एसडीएम को पत्र भेजा है। राजस्व संबंधी 16 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करनी होगी। यह भी पढ़ें- Basti News: समाधान दिवस में काली पट्टी बांधकर पहुंचे लेखपाल, भूमि विवाद की शिकायतों की रही भरमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.