हरदोई, नवम्बर 4 -- Hardoi News: बेहटा गोकुल। ग्राम बरखेरा निवासी एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों पर न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि उसके बेटे को गुरुग्राम में काम करने के लिए लगातार दबाव बनाया जाता था। विरोध पर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी। आरोप है कि इसी प्रताड़ना से परेशान होकर उसके बेटे ने आत्महत्या कर ली। ग्राम बरखेरा निवासी रामसी पत्नी रामौतार ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके बेटे कुलदीप की शादी सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लीपुर निवासी किरण से हुई थी। आरोप है किरण और उसके परिवार के लोग कुलदीप पर गुरुग्राम जाकर काम करने का दबाव बनाते थे। यह भी पढ़ें- Hardoi News: गांव से गुरुग्राम ले जाकर युवक को किया प्रताड़ित, मौत के बाद शव घर छोड़कर भागे कुलदीप के मना करने पर आए ...