Hardoi News: गांवों में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, नहीं हो रही फॉगिंग
हरदोई, सितम्बर 11 -- Hardoi News: सुरसा। बरसात के बीच क्षेत्र के कई गांवों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ओदरा नेवलिया, खजुरहरा, सुरसा, दहिंगवा, दहिंती सल्कूपुर, बहरैया और मरसा समेत अधिकांश ग्राम पंचायतों में फॉगिंग और कीटनाशक दवा का छिड़काव नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण बताते हैं कि शाम होते ही मच्छरों की संख्या बढ़ जाने से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। वहीं, गांवों में जगह-जगह जलभराव और गंदगी के कारण मच्छरों के पनपने की आशंका भी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से गांवों में फॉगिंग नहीं कराई गई है और न ही कीटनाशक दवा का पर्याप्त छिड़काव हुआ है। मच्छरों से बचाव के लिए ग्रामीण कॉयल और लिक्विड वेपराइजर का सहारा ले रहे हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग और विकासखंड प्रशासन से गा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.