Hardoi News: गांधी भवन सौंदर्यीकरण में बड़ी लापरवाही, गिरेगी गाज
हरदोई, अक्टूबर 1 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक गांधी भवन के पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य में गंभीर वित्तीय और तकनीकी अनियमितताएं सामने आई हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित तकनीकी समिति की जांच रिपोर्ट में कार्यदायी संस्था द्वारा मानकों की अनदेखी और कागजों पर काम दिखाने की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 50.67 लाख की लागत से गांधी भवन के सौंदर्यीकरण का जिम्मा उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड को सौंपा गया था। संस्था को पहली किश्त के रूप में 20 लाख भी जारी कर दिए गए थे पर आरोप है कि जिम्मेदारों ने काम में जमकर मनमानी की और सरकारी धन का वारा न्यारा किया। मामले की जांच के निर्देश के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम द्वारा किए गए स्थलीय निरीक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.