Hardoi News: गलत इलाज से वृद्ध की मौत में दो पर मुकदमा दर्ज
हरदोई, जुलाई 13 -- Hardoi News: मल्लावां। राघौपुर स्थित एक अस्पताल में दवा लेने गए 71 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने दो कथित झोलाछाप पर मुकदमा दर्ज किया है। बक्खापुरवा निवासी आशीष कुमार ने बताया कि उनके पिता रामकुमार 11 जुलाई की शाम करीब चार बजे हाथ-पैर के दर्द की दवा लेने राघौपुर चौराहा स्थित एक अस्पताल गए थे। आरोप है वहां कल्याण उर्फ टेशू निवासी बेरिया नजीरपुर और हरिओम सिंह निवासी कोकटमऊ ने उनका इलाज किया। परिजनों का आरोप है कि गलत इलाज से रामकुमार की अस्पताल में मौत हो गई। आशीष ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे उन्हें पिता की मौत की सूचना मिली। यह भी पढ़ें- Barabanki News: क्लीनिक हुई सील, जेल भेजा गया झोलाछाप परिजन शव लेकर घर लौट आए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.