Hardoi News: गर्रा नदी से तस्करी की 18 कुंतल से अधिक सीप बरामद, दो गिरफ्तार
हरदोई, जुलाई 16 -- Hardoi News: पाली। पाली थाना पुलिस ने गर्रा नदी से अवैध रूप से सीप निकालकर तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 बोरियों में भरी 18 कुंतल प्रतिबंधित सीप बरामद की है। दोनों पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। गुरुवार भोर मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक इरफान अहमद पुलिस टीम के साथ बावरपुर गांव के पास गर्रा नदी किनारे पहुंचे। वहां दो युवक सीप से भरी बोरियां वाहन में लादकर बेचने की फिराक में खड़े मिले। घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने अपनी पहचान गुड्डू निवासी ग्राम किलकिली थाना पाली हरदोई और रिजवान निवासी ग्राम भैंसिया कटघर मुरादाबाद के रूप में बताई। यह भी पढ़ें- Noida News: प्रतिबंधित कछुए पालने का आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने आटा चक्की से तराजू मंगवाकर बरामद सीप का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.