Hardoi News: गर्रा नदी में युवक ने लगाई छलांग, एसडीआरएफ बुलाई गई
हरदोई, अक्टूबर 7 -- Hardoi News: सांडी। शराब पीने के लिए मां से रुपये नहीं मिलने से नाराज युवक ने गर्रा नदी के नए पुल से छलांग लगा दी। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। नदी में पानी अधिक होने के कारण गोताखोरों के नहीं पहुंचने पर एसडीआरएफ टीम को तलाश के लिए बुलाया गया है। गांव जल्पीपुर निवासी 25 वर्षीय विमलेश पांच भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित है। वह गुजरात में मजदूरी करता था और करीब एक माह पहले ही घर लौटा था। पिता श्रीपाल की मौत के बाद उसके चारों भाई शादीशुदा हैं और अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। भाभी लक्ष्मी पत्नी मूलचंद्र ने बताया कि बुधवार को विमलेश अपनी वृद्ध मां रामदेवी से शराब पीने के लिए रुपये मांग रहा था। रुपये नहीं मिलने से नाराज होकर वह बरौली स्थित गर्रा नदी के नए पुल पर पहुंच गया और नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.