Hardoi News: गर्रा नदी में अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप
हरदोई, अगस्त 31 -- Hardoi News: शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुहागपुर के अंतर्गत गर्रा नदी में सोमवार को एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नदी में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। इससे वहां भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शाहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। नदी से शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया कि शव करीब 20 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। यह भी पढ़ें- Amroha News: नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद, सनसनी यह भी पढ़ें- Gangapar News: हाईवे पर खून से लथपथ मिला युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.