हरदोई, अक्टूबर 2 -- Hardoi News: सांडी। गंगा का जलस्तर थमने और गर्रा व रामगंगा की सहायक नदियों के जलस्तर में मामूली कमी के बावजूद निचले इलाकों में बाढ़ का पानी लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। गर्रा, सुखेता नाला, कुण्डा और गंभीरी नदी के पानी ने कई नए इलाकों और रास्तों को अपनी चपेट में ले लिया है। कई मार्गों पर आवागमन प्रभावित है। कन्नौज जाने वाला मार्ग जिगनी-चौगावां, श्रीमऊ और भदार के बीच कई स्थानों पर पानी में डूबा है। इन गांवों के निचले इलाकों और कई मजरों में भी बाढ़ का पानी भरा है। कुण्डा नदी से प्रभावित कटरी-छोछपुर, चन्द्रमपुर और बेहथर की कई सड़कें जलमग्न हैं। गर्रा और गंभीरी का पानी नोनखारा के टपुआपुर, कसहा समेत कुचिला-विजना के मजरों में पहुंच गया है। गर्रा के पानी से समजलपुर, मोहद्दीनपुर, हरिवंशापुर, बरौली-नोनखारा मार्ग, सठियामऊ, भौर...