हरदोई, सितम्बर 20 -- Hardoi News: सवायजपुर। एक गांव निवासी परिवार ने अपनी 19 वर्षीय बेटी के गर्भपात कराए जाने के बाद लापता होने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा से शिकायत की है। परिजनों ने स्थानीय पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई और युवती की बरामदगी की मांग की है। इसके अलावा पुलिस महानिदेशक और मुख्यमंत्री के समक्ष भी आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री मेनका का छह जुलाई को हरदोई स्थित एक अस्पताल में गर्भपात कराया गया। यह भी पढ़ें- नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता की मां ने एसपी से लगाई गुहार गर्भपात के बाद युवती को करीब तीन दिन तक वहीं रखा गया। 10 जुलाई को विपक्षीगण...