हरदोई, जुलाई 7 -- Hardoi News: हरदोई। इनर व्हील क्लब ऑफ डीओडी ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए एक जरूरतमंद कन्या के विवाह में आर्थिक सहायता और आवश्यक घरेलू सामग्री प्रदान की। कार्यक्रम क्लब की अध्यक्ष सोनिया मिश्रा के नेतृत्व में अनुराधा मिश्रा के आवास पर आयोजित किया गया। क्लब की अध्यक्ष सोनिया मिश्रा ने कहा कि इनर व्हील क्लब ऑफ डी.ओ.डी. हमेशा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहता है। क्लब भविष्य में भी कन्या विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सामाजिक सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करता रहेगा। कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं ने समाज के सक्षम लोगों से भी जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की। इस अवसर पर क्लब की सभी पदाधिकारियों और सदस्याओं के सहयोग से कन्या को लगभग 12 हजार रुपये की आर्थिक सह...