Hardoi News: गन्ना ढुलाई वाले वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर, चालकों को किया जागरूक
हरदोई, नवम्बर 21 -- Hardoi News: हरदोई। कोहरे में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और गन्ना परिवहन को सुरक्षित बनाने के लिए शनिवार को डीसीएम श्रीराम शुगर मिल रूपापुर में सड़क सुरक्षा अभियान शुरू किया गया। जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता ने मिल परिसर में अभियान का शुभारंभ करते हुए गन्ना ढुलाई में लगे वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए। बीते दिनों आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने गन्ना लदे वाहनों में रेडियम रिफलेक्टर न लगे होने की खबर प्रकाशित की थी। इससे पहले जिला गन्ना अधिकारी ने मिल के गन्ना यार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने गन्ना आपूर्ति, तौल व्यवस्था और यार्ड में किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर गन्ना खरीद और आपूर्ति प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया। सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.