हरदोई, नवम्बर 27 -- Hardoi News: मल्लावां। मल्लावां में श्रीराम एवं श्रीकृष्ण संस्थान के तत्वावधान में स्वर्गीय रामाधार दीक्षित की स्मृति में आयोजित 77वें श्रीरामलीला एवं मल्लावां सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। श्रीरामलीला कमेटी के मंच पर कानपुर से आए उच्च कोटि के कलाकारों ने गणेश पूजन और वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि आयुष कुमार सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला। संस्थान के अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए महोत्सव के आयोजन की जानकारी दी। कहा कि यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम है। हरिश्चंद्र यज्ञ सैनी, महेंद्र श्रीवास्तव, राम सिंह कुशवाहा, महेश यादव, रामप्रसाद राठौर और गोविंद कुशवा...