Hardoi News: गड्ढे में भरे पानी में डूबकर छात्र की मौत
हरदोई, अगस्त 23 -- Hardoi News: हरपालपुर। बच्चों के साथ बाग में खेल रहे 9 वर्षीय छात्र की बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी राजेश उर्फ रिंकू का 9 वर्षीय पुत्र अर्पित रविवार को घर से बाहर नखासा बाग में मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रहा था। सायं करीब 4 बजे बाग में स्थित एक गड्ढे में बारिश का पानी भरा था।जिसमे बच्चों के साथ नहाने लगा अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। करीब एक घंटे बाद बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाल कर परिजन स्थानीय सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कस्बे के निजी विद्यालय में कक्षा 2 का छात्र था। तथा दो भाई बहनों में बड़ा था। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.