हरदोई, अगस्त 15 -- Hardoi News: हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। बारिश में गड्ढेदार सड़कें आफत बन गई हैं। मेडिकल कालेज, गल्ला मंडी, रेलवे स्टेशन से लेकर गांवों तक के संपर्क मार्गों में जगह जगह जलभराव है। रास्ते में भरा पानी नौकरी पेशा लोगों, छात्रों, किसानों व आढ़तियों के लिए परेशानी का कारण बना है। शहरी क्षेत्र की बात करें तो लखनऊ-हरदोई रोड पर जगह जगह गहरे गड्ढे के कारण रेंगते हुए वाहन चलने को मजबूर हैं। यहां दोनों तरफ नाला बनाकर जल निकासी का प्रस्ताव अटका पड़ा है। इस कारण 10 हजार से ज्यादा वाहन चालक हाईवे तक पहुंचने के दौरान हिचकोले खाने को मजबूर हैं। लखनऊ चुंगी से कोर्रिया तक करीब 10 मीटर चौड़ी सड़क है। इस पर पांच किमी की दूरी में 500 से ज्यादा गड्ढे हैं। मंडी समिति, बिजली घर, पेट्रोल पंप, चांद बेहटा गांव के सामने तो जगह जगह गिटटी उखड़ी है। कारोबारी...