Hardoi News: गंभीरी नदी में फंसी सेतु निर्माण की क्रेन निकाली गई
हरदोई, जुलाई 21 -- Hardoi News: हरदोई। क्षेत्र के बानामऊ, नंदना, सेमरिया और अलियापुर गांवों को जोड़ने के लिए गंभीरी नदी पर 13.33 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पुल के निर्माण कार्य पर बारिश ने ब्रेक लगा दिया है। निर्माण में लगी क्रेन को शनिवार को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड ने लखनऊ स्थित अवध प्रोजेक्ट से विशेष भारी मशीन मंगाई। पुल निर्माण का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने 19 मई को किया था। निर्माण कार्य में पोकलैंड, क्रेन, जेसीबी समेत कई आधुनिक मशीनें लगी हुई हैं। कुछ दिन पहले गंभीरी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने पर चालक क्रेन को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान क्रेन की चेन टूट गई। इससे उसे नदी में ही छोड़ना पड़ा। रात में जलस्तर और बढ़ने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.