Hardoi News: गंजरी की आईडी पर अंटवा के मजदूर दिखाने में डीएम से शिकायत
हरदोई, अक्टूबर 4 -- Hardoi News: सांडी, संवाददाता। ग्राम पंचायत गंजरी में मनरेगा के काम में अंटवा के मजदूरों को दिखाने के मामले में अब मेट ने डीएम से शिकायत की है। मेट सरोजनी ने आरोप लगाया कि उसकी जानकारी के बिना ठेकेदार और सचिव ने दूसरे मोबाइल से उसकी आईडी का इस्तेमाल कर डिमांड और मस्टररोल जारी कराया और दो दिन तक कागजों पर फर्जी काम दिखाया। उसने मामले में दोषियों पर कार्रवाई और खुद को फर्जीवाड़े से बचाने की मांग की है। बीते दिनों गंजरी के ग्रामीणों ने बीडीओ को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि पानी भरी जमीन के बजाय सूखी जगह का फर्जी जियोटैग कराकर बंधा निर्माण कागजों पर दिखाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Orai News: एक ही फाेटो का दो ग्राम पंचायतों में हो रहा प्रयोग, जांच की मांग साथ ही ग्राम पंचायत के मजदूरों के स्थान पर पड़ोसी गांव अंटवा के मजदूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.