हरदोई, सितम्बर 4 -- Hardoi News: सांडी। गंगा और रामगंगा के जलस्तर में ठहराव से फिलहाल पिछले दिनों जैसी बाढ़ की स्थिति नहीं बनी है। हालांकि गर्रा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से सुखेता नाला उफान पर आ गया है। इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। सुखेता नाले के किनारे स्थित दलित बस्ती चुन्नीपुरवा पहुंचे नायब तहसीलदार मुकेश चौधरी ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल सुखेता का पानी खेतों और चुन्नीपुरवा तक नहीं पहुंचा है। आपात स्थिति से निपटने के लिए तिलमईखेड़ा स्कूल को राहत शिविर के रूप में तैयार कराया गया है। गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से जनियामऊ, बम्टापुर, छितरामऊ, तड़ौरा, मानीमऊ, बरौली, भट्योली, मदारपुर-मोहद्दीनपुर, सहिजना, अंटवा और नोनखारा समेत नदी किनारे बसे गांवों में ग्रामीण बाढ़ की आशंका को लेकर चिंतित हैं। यह...