हरदोई, अगस्त 22 -- Hardoi News: हरपालपुर (हरदोई), संवाददाता। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के बाद बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण कटियारी क्षेत्र से होकर गुजरने वाली गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर के चलते अदनिया गांव में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ने से प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। बताते हैं कि राजघाट पर गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 125.810 मीटर को पार कर 125.900 मीटर पर पहुंच गया है। यह चेतावनी बिंदु 125.310 मीटर से भी काफी अधिक है। हरिद्वार बैराज से 96,491 क्यूसेक और नरोरा बैराज से 1,34,584 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह भी पढ़ें- गंगा-रामगंगा का जलस्तर बढ़ा, अदनिया गांव में घुसा बाढ़ का पानी इससे गंगा के तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है। ...