Hardoi News: गंगा नदी में डूबे किशोरों का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग
हरदोई, अगस्त 5 -- Hardoi News: हरपालपुर। ग्राम चौसार निवासी दो किशोरो के गंगा नदी में गुम होने के तीसरे दिन भी उनका कोई अता-पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस टीम गोताखोरों की मदद से लगातार गंगा की तेज धार में युवकों की तलाश में जुटी हुई हैं। बीते सोमवार सुबह चौसार गांव निवासी नारद और ऋषि गंगा नदी में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों युवक नदी के तेज बहाव में समा गए। घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन एसडीआरएफ टीम के उपनिरीक्षक नितेश कुमार के नेतृत्व में गंगा नदी में सघन रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इसके साथ ही अरवल थाने के उपनिरीक्षक करुणेश पाठक ने पुलिस बल, परिजनों और स्थानीय गोताखोरों को साथ लेकर गंगा के तटीय इलाकों और किनारों पर सर्च ऑपरेशन चलाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.