हरदोई, अगस्त 9 -- Hardoi News: मल्लावां, संवाददाता। भगतपुरवा गांव के निकट गंगा झील (अखड़िया) में रविवार सुबह युवक का शव पानी में उतराता मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। राघोपुर के मजरा कस्बा निवासी कमला शंकर शनिवार शाम करीब सात बजे मर्दारनगर के पास गंगा झील के किनारे बैठा देखा गया था। इसके बाद वह लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। रविवार सुबह ग्रामीणों ने झील में शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी गई। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी और कोई स...