Hardoi News: गंगा किनारे मिला कंकाल, डीएनए टेस्ट से होगी पहचान
हरदोई, अगस्त 8 -- Hardoi News: मल्लावां। गांव देवी पुरवा के पास एक कंकाल मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार की दोपहर बाद देवीपुरवा गांव के करीब एक कंकाल पड़ा था। उसका सिर धड़ से अलग पड़ा था। इस दौरान अरवल थाना क्षेत्र के चौसार गांव निवासी ऋषि कुशवाहा के परिजन पहुंचे। बताया कि वह कुसुमखोर घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूब गया। वहीं, करेहका निवासी लालाराम के परिजन भी पहुंचे। वे बोले कि लालाराम राजघाट पर स्नान के दौरान डूब गए थे। दोनों के परिजन अपने-अपने परिवार के व्यक्ति का शव का दावा करते हुए झगड़ने लगे। उपजिलाधिकारी एन राम ने दोनों के परिजनों को समझाया। बताया कि कंकाल का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। इसके बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जांच कर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.