Hardoi News: गंगा का जलस्तर घटा, गांवों में अब भी जलभराव से दुश्वारी
हरदोई, सितम्बर 4 -- Hardoi News: मल्लावां। गंगा नदी के जलस्तर में अब कमी आने लगी है, लेकिन बारिश के पानी से ग्रामीणों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। गांवों की गलियों में अभी भी पानी भरा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं क्षेत्र से होकर निकली कल्याणी नदी उफान पर चल रही है। इससे खेतिहर जमीन में जलभराव हो गया है। कल्याणी नदी में पानी लबालब भरा होने से मल्लावां-राघोपुर मार्ग के किनारे खेतों तक पानी पहुंच गया है। करवा गांव के आसपास के खेत भी बाढ़ के पानी से जलमग्न हैं। इसके अलावा शाहपुर पवार के कई मजरों में गंगा का बाढ़ का पानी अभी तक भरा हुआ है। खेतों में पानी भरा होने से फसलें खराब होने की कगार पर पहुंच गई हैं। इसे लेकर किसान चिंतित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.