Hardoi News: गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटा लोडर, छह लोग बाल-बाल बचे
हरदोई, अक्टूबर 30 -- Hardoi News: पचदेवरा। गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह पचदेवरा थानाक्षेत्र के कुरारी गांव के पास तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर दोनों लेन के बीच खाई में पलट गया। हादसे में लोडर सवार छह लोग बाल-बाल बच गए। बताया गया कि चालक को अचानक झपकी आने से वाहन से नियंत्रण खो गया। इसके बाद लोडर एक्सप्रेसवे की दोनों लेन के बीच जाकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम ने क्रेन की मदद से लोडर को बाहर निकलवाया। लोडर में सवार लोगों ने बताया कि वे मेलों में शिकंजी की दुकान लगाते हैं। चंदौसी से शाहजहांपुर होते हुए प्रयागराज जा रहे थे। वाहन में कोल्ड ड्रिंक और शिकंजी बनाने का सामान भरा हुआ था। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और सामान बिखर गया, लेकिन सभी सवार सुरक्षित बच गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.