Hardoi News: गंगा एक्सप्रेसवे औद्योगिक गलियारा के लिए जमीन देने वाले किसानों में बढ़ी नाराजगी
हरदोई, अक्टूबर 16 -- Hardoi News: सवायजपुर। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारे के लिए अधिग्रहीत जमीन के मुआवजे का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। जमीन के बदले मुनासिब मुआवजा मिलने की मांग को लेकर किसानों में बेचैनी और नाराजगी बढ़ रही है। भारतीय कृषक दल ने शुक्रवार को सवायजपुर तहसील क्षेत्र कोशिया गांव में किसान पंचायत की। किसानों ने मांगों पर गौर नहीं किए जाने की सूरत में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। भारतीय कृषक दल के जिलाध्यक्ष सरदार प्रगट सिंह की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी हरदोई के माध्यम से भेजा गया है। ज्ञापन में पाली थाना क्षेत्र के ग्राम इनायतपुर, सेमरझाला, कोशिया, सरसई और देविनियापुर समेत आसपास के गांवों की करीब 550 एकड़ जमीन का मामला उठाया गया है। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.