Hardoi News: गंगाजल चढ़ाकर लौट रहे दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत
हरदोई, अगस्त 21 -- Hardoi News: हरदोई। सकाहा शिव मंदिर में गंगाजल चढ़ाकर बाइक से घर लौट रहे दो दोस्तों को गुरुवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। कोतवाली देहात क्षेत्र के कौढ़ा गांव निवासी मोनू अपने साथी अनुज के साथ गुरुवार सुबह राजघाट से गंगाजल लेने गया था। वहां से दोनों सकाहा मंदिर पहुंचे। गंगाजल चढ़ाने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान असिगांव के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.