Hardoi News: खो-खो प्रतियोगिता में यूपी टीम का हिस्सा बने पण्डरवा कॉलेज के छात्र
हरदोई, जुलाई 15 -- Hardoi News: पिहानी। एचसीएल फाउंडेशन के स्पोर्ट्स फॉर चेंज कार्यक्रम के तहत नेशनल खो-खो प्रतियोगिता हुई। कोच अमित वर्मा ने बताया कि ग्रेटर नोयडा में आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता में 16 राज्यो की टीमो ने हिस्सा लिया। जिसके फाइनल में यूपी की टीम ने कर्नाटक की टीम को हराते हुए जीत हासिल की। यूपी की टीम में अंबिका बक्श इंटर कॉलेज पण्डरवा के चार छात्र हीरालाल ,अर्पित, जावेद, जितिन टीम का हिस्सा रहे। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक संजीव खरे, प्रधानाचार्य सतगुरू प्रसाद वर्मा ने बधाई दी। अमित वर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता गरीब छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.