Hardoi News: खो-खो, कबड्डी और दौड़ में बच्चों ने दिखाया दमखम
हरदोई, अक्टूबर 14 -- Hardoi News: पचदेवरा। पचदेवरा क्षेत्र के मैकपुर स्थित संविलियन विद्यालय के मैदान में बुधवार को न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने खो-खो, कबड्डी और दौड़ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मैकपुर और बरुआरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर कई मुकाबलों में जीत हासिल की। प्रतियोगिता का शुभारंभ नोडल शिक्षक शिवकुमार दीक्षित ने किया। खो-खो के प्राथमिक बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय कुरारी और बालक वर्ग में संविलियन विद्यालय मैकपुर की टीम विजेता रही। उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बरुआरा ने जीत दर्ज की। कबड्डी के प्राथमिक बालक वर्ग में संविलियन विद्यालय मैकपुर और उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बरुआरा की टीम वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.