हरदोई, अक्टूबर 24 -- Hardoi News: पाली, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विकासखंड भरखनी के परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने खेल मशाल जलाकर और हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। विधायक रानू ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि गांव का हर बच्चा फिट इंडिया और खेलो इंडिया अभियान से जुड़े। आज खेलों में भाग लेने वाले बच्चों में से ही कल के ओलंपियन निकलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में हार-जीत से अधिक भागीदारी मायने रखती है। उन्होंने सभी बच्चों क...