Hardoi News: खेत से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
हरदोई, जुलाई 14 -- Hardoi News: हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के नरायनमऊ गांव निवासी 26 वर्षीय युवक की सोमवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह गांव के बाहर राघौपुर रोड किनारे खेत में शौच को गया था। लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सत्यपाल पुत्र स्वर्गीय परशुराम के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के छोटे भाई सतेंद्र ने बताया कि सत्यपाल चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह अविवाहित था और खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करने में सहयोग करता था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है。 यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.