Hardoi News: खेत से ट्रैक्टर निकालने के विवाद में मारपीट, पांच पर मुकदमा
हरदोई, जुलाई 26 -- Hardoi News: पचदेवरा। सहुआपुर निवासी सुंदरम दीक्षित पुत्र आनंदस्वरूप ने बताया कि गांव के मनोज ने उनके खेत से ट्रैक्टर निकाला था, जब उन्होंने विरोध करते हुए कारण पूछा तो मनोज, पवन कुमार, अनूप कुमार, शिवा और साहुल गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर सभी आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला किया। पीड़ित के अनुसार, बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी चाची बिरला पत्नी वष्णिुस्वरूप के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए। थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.