हरदोई, सितम्बर 18 -- Hardoi News: शाहाबाद, संवाददाता। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मिठनापुर गांव निवासी करीब 35 वर्षीय सचिव कुमार सिंह की सुखेता नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि सचिव खेत देखकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बाढ़ के पानी में डूबी पुलिया से गुजरते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी के गहरे पानी में समा गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बचाव का प्रयास करते हुए स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में उसकी तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: रिवाइज : पईन में डूबने से युवक की गयी जान सचिव खेती-बाड़ी करता था और अविवाहित था। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का...