Hardoi News: खेत में पेड़ से लटका मिला बीएससी छात्र का शव
हरदोई, सितम्बर 12 -- Hardoi News: पचदेवरा। भाहपुर गांव में शनिवार को 18 वर्षीय बीएससी छात्र का शव गांव के बाहर खेत पर पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाहपुर निवासी रौशन का पुत्र गोविंद सिंह बीएससी का छात्र था। शनिवार को उसका शव गांव के बाहर खेत में चांदनी के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। बेटे का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। गोविंद चार भाई-बहनों में एक था। उसके दो भाई और दो बहनें हैं। पिता रौशन परचून की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.