हरदोई, जुलाई 7 -- Hardoi News: हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के भुडिया गांव में 35 वर्षीय महेंद्र का शव खेत में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह परिजनों को हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के भाई देवेंद्र गौतम ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...