हरदोई, अक्टूबर 25 -- Hardoi News: बिलग्राम, संवाददाता। बिजली विभाग की लापरवाही किसानों की जान पर भारी पड़ सकती है। बैफरिया पसनेर गांव में किसान के खेत में 11 केवी बिजली लाइन का केबल खुला पड़ा है। सेफ्टी न होने की वजह से खेत में पहले भी करंट उतर चुका है। बताया गया उस दौरान जुताई कर रहा किसान ब्रजेश बाल-बाल बच गया था। इसके बावजूद केबल को सुरक्षित करने की जहमत नहीं उठाई गई। ऐसे में खेत में जुताई और सिंचाई के दौरान कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। किसान मनोज का कहना है कि खेत में पानी लगाने के दौरान पहले भी करंट उतर चुका है। इसके बावजूद केबल अब तक खेत में पड़ा है। जुताई के समय केबल ट्रैक्टर में फिर फंस गया। आरोप है कि केबल डालते समय सुरक्षा के जरूरी इंतजाम भी नहीं किए गए। आरोप है कि बिजली विभाग के जिम्मेदारों ने सुरक्षा की जिम्मेदारी से पल्ला झा...