Hardoi News: खेत देखने गए युवक का पेड़ से लटका मिला शव
हरदोई, अक्टूबर 9 -- Hardoi News: बेनीगंज। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के डही गांव में युवक का शव खेत में पेड़ से लटका मिला। गुरुवार शाम घर से खेत देखने जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की। खेत में पेड़ से उसका शव दिखा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डही गांव निवासी 18 वर्षीय रामदुलारे चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। परिजनों के मुताबिक, युवक दिव्यांग था। उसके पिता खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना से परिवार में मातम छा गया। कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सुबह घटना की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.