Hardoi News: खेत देखने गए किसान पर दोबारा हमला, चार आरोपी गिरफ्तार
हरदोई, जुलाई 12 -- Hardoi News: सवायजपुर। उधरनापुर गांव में खेत देखने गए किसान के साथ मारपीट और थाने जाते समय दोबारा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त बांका भी बरामद कर लिया गया है। उधरनापुर निवासी रामेश्वर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने खेत पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ देखने जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के नन्हे, महेंद्र, अजीत, कल्लू और विद्याराम ने उन्हें रोक लिया। सभी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित के अनुसार वह देवीसहाय के साथ घटना की शिकायत दर्ज कराने सवायजपुर कोतवाली जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कल्लू, नन्हे, महेंद्र और विद्याराम ने उन्हें फिर घेर लिया और बांके से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.