Hardoi News: खेत तालाब योजना में अधिक किसानों को लाभ देने के निर्देश
हरदोई, अगस्त 4 -- Hardoi News: हरदोई। डीएम अनुनय झा की अध्यक्षता में मंगलवार को स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति एवं जिला मिशन समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं तथा गत वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष हुई प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने खेत तालाब योजना की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक पात्र किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्जिनल एवं पेरिफेरल बांधों पर वृक्षारोपण कराने तथा उसके फोटोग्राफ उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही समतलीकरण एवं भूमि एवं जल संरक्षण कार्य जिन विकास खंडों में नहीं हुए हैं, वहां चालू वित्तीय वर्ष में प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति देकर समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। विभागीय कार्यों का स्थलीय सत्यापन कर गुणवत्ता एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.