हरदोई, जुलाई 24 -- Hardoi News: पचदेवरा। ग्राम लखनौर निवासी श्याम मुरारी ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे वह गांव निवासी सियाराम के खेत को खरीदने की बातचीत कर घर लौट रहे थे। रास्ते में हरिमोहन, अवनीश उर्फ भंडारी, अश्वनी कुमार और विनीत कुमार उर्फ भोला ने उन्हें रोक लिया और खेत न खरीदने की बात कही। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट कर दी। शोर सुनकर बचाने पहुंचे उनके भतीजे मोहित पुत्र राममुरारी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इससे दोनों घायल हो गए। थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चारों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...