Hardoi News: खेत के बैनामे के विवाद में जहर खाने वाले किसान की मौत
हरदोई, जुलाई 18 -- Hardoi News: हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के मुनेन्द्र पुरवा गांव में खेत के बैनामे के विवाद से जुड़े मामले में जहर खाने वाले किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे ने गांव के कुछ लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मुनेन्द्र पुरवा निवासी रामसिंह ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उन्हें पहले हरदोई ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय शुक्रवार देर शाम उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, गांव के एक व्यक्ति ने बैंक से ऋण दिलाने का झांसा देकर अपने छोटे भाई की पत्नी के नाम मृतक की बुजुर्ग मां शांति और मानसिक रूप से परेशान छोटे भाई रामू का करीब दो बीघा खेत बैनामा करा लिया था। इसकी जानकारी करीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.