Hardoi News: खेत के पास झोपड़ी में बेहोश मिले किसान की मौत
हरदोई, अगस्त 23 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। धान की फसल की रखवाली के लिए खेत के पास झोपड़ी में रह रहे 70 वर्षीय किसान संजय की शनिवार को हालत बिगड़ने से मौत हो गई। मझिला थाना क्षेत्र के देवराशा गांव के निवासी संजय की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पत्नी मंजू के मुताबिक संजय शराब से आदी थे। शनिवार सुबह करीब 10 बजे पत्नी मंजू खाना लेकर खेत पहुंचीं। झोपड़ी के पास संजय अचेत अवस्था में पड़े मिले। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक संजय खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके पांच बेटे राहुल, जैनिस, शोभित समेत अन्य और एक बेटी है। वह कई दिनों से धान की फस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.