Hardoi News: खून से लिखा ऊर्जा मंत्री को पत्र, इटौली पावर हाउस के कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप
हरदोई, अगस्त 31 -- Hardoi News: टड़ियावां। इटौली पावर हाउस के कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए गरीब किसान मजदूर सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेश अवस्थी ने ऊर्जा मंत्री को खून से पत्र लिखा है। पत्र में पावर हाउस में कथित भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई है। ग्राम भड़ायल निवासी शैलेश अवस्थी ने ऊर्जा मंत्री को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि इटौली पावर हाउस में तैनात कर्मचारियों की ओर से उपभोक्ताओं और ग्रामीणों से अवैध धन की मांग की जाती है। इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। बताया कि उन्होंने अपनी मांग को गंभीरता से उठाने के लिए खून से पत्र लिखा है। पत्र में संस्था की ओर से पूर्व में मिले पीड़ितों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.