Hardoi News: खून की उल्टी आने पर इलाज को पहुंची महिला की मौत
हरदोई, सितम्बर 4 -- Hardoi News: टड़ियावां। थाना क्षेत्र के महुआ चाचर गांव निवासी 41 वर्षीय रेखा की बुधवार की दोपहर अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हरिहरपुर चौकी प्रभारी प्रदीप पांडेय ने शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि महिला के पति नेतराम का पहले ही निधन हो चुका है। मृतका रेखा काफी समय से बीमार चल रही थी। परिजनों के अनुसार बुधवार दोपहर उसे खून की उल्टी होने पर इलाज के लिए लाया गया, जहाँ पर उसकी मौत हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.